सारणीमें दिया गया अन्तरकाल निकालना
३. सारणीमें दिया गया अन्तरकाल निकालना
१. गुणस्थान परिवर्तन-द्वारा अन्तर निकालना
ध.५/१.६.३/५/५ एक्को मिच्छादिट्ठी सम्मामिच्छत्त-सम्मत्त-संजमासंजम-संजमेसु बहुसो परियट्टिदो, परिणामपच्चण्णसम्मत्तं गदो, सव्वलहुमंतोमुहुत्तं त सम्मत्तण अच्छिय मिच्छत्तं गदो, लद्धमंतोमुहुत्तं सव्वजहण्णंमिच्छतंतरं। = एक मिथ्यादृष्टि जीव, सम्यग्मिथ्यात्व, अविरतसम्यक्त्व, संयमासंयम और संयममें बहुत बार परिवर्तित होता हुआ परिणामों के निमित्तसे सम्यक्त्वको प्राप्त हुआ, और वहाँपर सर्वलघु अन्तर्मुहूर्त काल तक सम्यक्त्वके साथ रहकर मिथ्यात्वको प्राप्त हुआ। इस प्रकारसे सर्व जघन्य अन्तर्मुहूर्त प्रमाण मिथ्यात्व गुणस्थानका अन्तर प्राप्त हो गया।
ध.५/१,६.६/९/२ नाना जीवकी अपेक्षा भी उपरोक्तवत् ही कथन है। अन्तर केवल इतना है कि यहाँ एक जीवकी बजाय युगपत सात, आठ या अधिक जीवोका ग्रहण करना चाहिए।
२ गति परिर्तन-द्वारा अन्तर निकालना
ध.५/१,६ ४५/४०/३ एक्को मणुसो णेइरयो देवो वा एगसमयावसेसाएसासणद्धाए पचिंदियतिरिक्खेसु उववण्णोत। तथ पंचाणउदिपुव्वकोडि अब्भहिय तिण्णि पलिदोवमाणि गमिय अवसाणे ( उवसमसम्मत्तं घेत्तूण) एगसमयावसेसे आउए आसाणं गदो कालं करिय देवो जादो। एवं दुसमऊणसगट्ठिदी सासणुक्कस्संतरं होदि। - कोई एक मनुष्य,नारकी अथवा देव सासादन गुणस्थानके काल में एक समय अवशेष रह जानेपर पंचेन्द्रिय तिर्यंचों में उत्पन्न हुआ। उनमें पंचानवेपूर्व कोटिकालसे अधिक तीन पल्योपम बिताकर अन्तमें (उपशम सम्यक्त्व ग्रहण करके ) आयुके एक समय अवशेष रह जानेपर सासादन गुणस्थानको प्राप्त हुआ और मरण करके देव उत्पन्न हुआ। इस प्रकार दो समय कम अपनी स्थिति सासादन गुणस्थानका उत्कृष्ट अन्तर होता है।
३. निरन्तरकाल निकालना
ध.५/१,६,२/४/८ णत्थि अंतरं मिच्छत्तपज्जयपरिणदजीवाणं तिसु विकालेसु योच्छेदो विरहो अभावो णत्थि त्ति उत्तं होदि । - अन्तर नहीं है। अर्थात् मिथ्यात्व पर्यायसे परिणत जीवों का तीनों ही कालोंमें व्युच्छेद, विरह या अभाव नहीं होता है । ( अन्य विवक्षित स्थानों के सम्बन्ध में भी निरन्तरका अर्थ नाना जीवापेक्षया ऐसा ही जानना।)
ध.५/१.६.१८/२१/७ एगजीवं पडुच्च णत्थि अंतरं, णिरंतरं ॥१८॥ कुदो। खवगाणं पदणाभावा । - एक जीवकी अपेक्षा उक्त चारों क्षपकोका और अयोगिकेवलीका अन्तर नहीं होता है, निरन्तर है ||१८|| क्योंकि, क्षपक श्रेणीवाले जीवों के पतनका अभाव है।
ध.५/१,६,२०/२२/१ सजोगिणमजोगिभावेण परिणदाणं पुणो सजोगिभावेण परिणमणाभावा । अयोगि केवली रूपसे परिणत हुए सयोगि केवलियोंका पुनः सयोगिकेवली रूपसे परिणमन नहीं होता है।[ अर्थात् उनका अपने स्थानसे पतन नहीं होता है। इसी प्रकार एक जीवकी अपेक्षा सर्वत्र ही निरन्तर काल निकालनेमें पतनाभाव कारण जानना।
४. २×६६ सागर अन्तर निकालना-
एक जीवापेक्षया-
ध.५/१,६,४/६/६ उक्कसेण वे छावट्ठिसागरोवमाणि देसूणाणि ।।४।। एदस्स णिदरिसणं-एक्को तिरिक्खो मणुस्सो वा लंतयकाविट्ठकप्प-वासियदेवेसु चोद्दससागरोवमाउट्ठिदिएसु उप्पण्णो। एक्कं सागरोवमेगमियविदियसागरोवमादि समएसम्मत्तंपडिवण्णो । तेरससागरोवमाणि तत्थ अच्छिय सम्मत्तेण सह चुदो मणुसो जादो। तत्थ संजमं संजमासंजमं वा अणुपालिय मणुसाउएणूणव वीससागरोवमाउट्ठिदिएसु आरणच्चुददेवेसु उववण्णो । तत्तो चुदो मणुसो जादो । तत्थ संजममणुपालिय उवरिमगेवज्जे देवेसु मणुसाउए णूणएक्कत्तीससागरोवमाउट्ठिदि एसु उववण्णो। अंतोमुहुत्तूणछावट्ठिसागरोवमचरिमसमए परिणाम पच्चएण सम्मामिच्छत्तं गदो । तत्थ अंतोमुहुत्तमच्छिय पुणो सम्मत्तंप विस्समिय चुदो मणुसो जादो । तत्थ संजमं संजमासंजमं वा अणुपालिय मणुस्साउएणूणवीससागरोवमाउट्ठिदिएसुवज्जिय पुणो जहमणुसाउवेणुणवावीस-चउवीससागरोवमट्ठिदिएसु देवेसुवज्जिय अंतोमुहुत्तूणवेछावट्ठिसागरोवमचरिमसमये मिच्छत्तं गदो !लद्धमंतरं अंतोमुहूत्तूण वेछाट्टिसागरोवमाणि। एसो उप्पत्तिकमो अउप्पण्णउप्पायणट्ठं उत्तो। परमत्थदो पूण जेण केण वि पयारेण छावट्ठिपरिदव्वो। = मिथ्यात्वका उत्कृष्ट अन्तर कुछ कम दो छयासठ सागरोपम काल है।४। कोई एक तिर्यंच अथवा मनुष्य चौदह सागरोपम आयु स्थिति वाले लान्तव कापिष्ठ देवोंमें उत्पन्न हुआ। वहाँ एक सागरोपम काल बिताकर दूसरे सागरोपम के आदि समय में सम्यक्त्वको प्राप्त हुआ। तेरह सागरोपम काल वहाँ रहकर सम्यक्त्व के साथ ही च्युत हुआ और मनुष्य हो गया। उस मनुष्य भवमें संयमको अथवा संयमासंयम को अनुपालन कर इस मनुष्य भवसम्बन्धी आयुसे कम बाईस सागरोपम आयुकी स्थिति वाले आरणाच्युत कल्पके देवों में उत्पन्न हुआ। वहाँसे च्युत होकर पुनः मनुष्य हुआ। इस मनुष्य भवमें संयमको अनुपालन कर उपरिम ग्रैवेयकमें मनुष्य आयुसे कम इकतीस सागरोपम आयुकी स्थितिवाले अहमिन्द्र देवोंमें उत्पन्न हुआ। वहाँपर अन्तर्मुहूर्त कम छयासठ सागरोपम काल के चरम समयमें परिणामोंके निमित्तसे सम्यग्मिथ्यात्वको प्राप्त हुआ। उस सम्यग्मिधथ्यात्वमें अन्तर्मुहूर्त काल रहकर पुनः सम्यक्त्वको प्राप्त होकर, विश्राम ले, च्युत हो, मनुष्य हो गया। उस मनुष्य भव में संयमको अथवा संयमासंयमको परिपालन कर, इस मनुष्य भव सम्बन्धी आयुसे कम बीस सागरोपम आयुकी स्थिति वाले आनत-प्राणत कल्पोंके देवोंमें उत्पन्न होकर पुनः यथाक्रमसे मनुष्यायुसे कम बाईस और चोबीस सागरोपमकी स्थितिवाले देवों में उत्पन्न होकर, अन्तर्मुहूत कम दो छयासठ सागरोपम कालके अन्तिम समयमें मिथ्यात्वको प्राप्त हुआ। (१४-१+२२+३१+२०+२२+२४-२×६६ सागरोपम) यह ऊपर बताया गया उत्पत्तिका क्रम अव्युत्पन्न जनोंके समझानेके लिए कहा है। परमार्थ से तो जिस किसी भी प्रकारसे छयासठ सागरोपम काल पूरा किया जा सकता है।
५. एक समय अन्तर निकालना
नानाजीवापेक्षया-
[दो जीवोंको आदि करके पक्ष्यके असंख्यातवें भाग मात्र विकल्पसे उपशम सम्यग्दृष्टि जीव, जितना काल अवशेष रहनेपर सम्यक्त्व छोड़ा था उतने काल प्रमाण सासादन गुणस्थानमें रहकर सम मिथ्यात्वको प्राप्त हुए और तीनों लोकों में एक समयके लिए सासादन सम्यग्दृष्टियोंका अभाव हो गया। पुनः द्वितीय समयमें कुछ शांति पूर्वक जीवन जीने के लिए हमें जिंदा रहना होगा उपशमसम्यग्दृष्टि जीव सासादन गुणस्थानको प्राप्त हुए ।इस प्रकार सासादन गुणस्थानका (नानाजीवापेक्षया) एक समय रूप जो अन्तर प्राप्त हुआ। बहुत-से सम्यगमिथ्याष्टि जीव अपने कालके क्षयसे सम्यक्त्व-
को अथवा मिथ्यात्वको प्राप्त हुए और तीनों ही लोकों में सम्यग्मिथ्यादृष्ट्टि जीवों का एक समयके लिए अभाव हो गया। पुनः अनन्तर समयमें ही मिथ्यादृष्टि अथवा सम्यग्दृष्टि कुछ जीव सम्यगमिथ्यात्वको प्राप्त हुए । इस प्रकारसे सम्यग्मिथ्यात्वका एक समयरूप जघन्य अन्तर प्राप्त हो गया ] ( विशेष दे.-ध.५/१,६,४/७/९)।
६. पल्य/ असं. अन्तर निकालना
नानाजीवापेक्षया-
[इसकी प्ररूपणा भी जघन्य अन्तर एक समयवत् ही जानना। विशेषकेवल इतना है कि यहाँपर एक समयके स्थानपर उत्कृष्ट अन्तर पल्यकाअसंख्यातवा भाग मात्र कहा है ] ( विशेष दे. ध.५/१,६,६/८/८)।
७. अनन्त काल अन्तर निकालना
एक जीवापेक्षया-
ध.९/४.१,६६/३०५/२ होदु एदमंतरं पंचिंदियतिरिक्खाणं, ण तिरिक्खाणं, सेसतिगदीट्ठिदीए आणंतियाभावादो। ण, अप्पिदपदजीव सेसतिगदीसु हिंडाविय अप्पिदपदेण तिरिख्खेसु पवेसिय तत्थ अणंतकालमच्छिय णिप्पिदिदूण पुणो अप्पिदपदेण तिरिक्खेसुवक्कं तस्स अणंततरुवल भादो । प्रश्न-यह अन्तर पंचेन्द्रिय तिर्यचोंका भले ही हो, किन्तु वह सामान्य तिर्यंचोका नहीं हो सकता, क्योंकि,शेष तीन गतियोंका काल अनन्त नहीं है ? उत्तर-ऐसा नहीं है, क्योंकि विवक्षित पद ( कृति सचित आदि ) वाले जीवको शेष तीन गतियों में घुमाकर तथा अविवक्षित पदसे तिर्यंचोंमें प्रवेश कराकर वहाँ अनन्तकाल तक रहने के बाद निकलकर अर्पित पदसे तिर्यंचोमे उत्पन्न होनेपर अनन्तकाल अन्तर पाया जाता है।
Comments
Post a Comment